रामपुर से ननखड़ी जाने वाली सड़क पांडाधार के पास भूस्खलन होने के कारण यातायात के लिए पूरी तरह से बाधित हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात यह मामला पेश आया है। सुबह जब 5 बजे यहां से वाहन गुजर रहे थे तभी इसकी जानकारी लोगों को मिली । वहीं इस दौरान जब लोगों ने सड़क का जायजा लिया तो साथ लगती खड्ड में गाड़ी गीरी दिखी । जिसके उपरांत रामपुर पुलिस को लोगों ने सूचित किया और मौके के लिए पुलिस रवाना हो चुकी है और वही गिरने वालों का पता लगाया जा रहा है । बताया जा रहा है कि बड़ाच के साथ लगते गांव के युवाओं की इस घटना में मौत हुई है ।
जानकारी देते हुए पूर्व प्रत्याशी आम आदमी पार्टी उदय डोगरा ने बताया कि रामपुर से ननखड़ी जाने वाली सड़क पांडाधार के पास पूरी तरफ से ढह जाने के कारण बंद हो चुकी है । उन्होंने बताया कि सुबह के समय वह इस मार्ग से यात्रा कर रहे थे और जब वह पांडाधार के पास पहुंचे तो पाया कि यहाँ पर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है । यहाँ से रात के समय एक गाड़ी भी लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है । उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में 3 लोग स्वार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी है ।
वहीं पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है लेकिन खड्ड में काफी पानी होने के कारण शवों को निकालना व शीनाख्त करना मुश्किल हो रहा है । वहीं NDRF की टीम को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और जल्द ही मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा ।
