आज के दिन ही हुआ था शिमला के शिव बावड़ी मंदिर में ये हादसा

आज हुआ था शिमला में शिव बावड़ी मंदिर हादसा

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 14 अगस्त 2023 को शिव मंदिर में हुए हादसे को शायद ही कोई भूल पाया होगा। पिछले वर्ष आज के दिन शिमला के शिव बावड़ी मंदिर में जब लोग माथा टेकने के लिए पहुंच थे, तब उन्हें मालूम नहीं था की आज के बाद वह फिर अपने परिवार से  मिल पाएंगे। जी हाँ आपको बता दें कि शिमला के समरहिल का शिव बावड़ी मंदिर 14 अगस्त 2022 की सुबह जमीन के अंदर धंस गया था। इस घटना के कुल 11 दिन बाद मलबे से सभी श्रद्धालुओं के शव बरामद किये गए थे । मंदिर के मलबे में दबने से 20 लोगों की मौत हो गई थी।

ये है मान्यताएँ–

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में समरहिल के एंदड़ी क्षेत्र में भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटना में तबाह हुए शिव बावड़ी मंदिर का इतिहास करीब डेढ़ से 200 साल पुराना है। बताया जाता है कि इसका निर्माण गोरखा शासकों के समय में हुआ था। बावड़ी शिव के लिए समर्पित थी। मंदिर तपस्या और अराधना के लिए उपयुक्त स्थान था, इसमें नियमित रूप से साधु आते रहते थे। बाद में मंदिर परिसर में बनी बावड़ी हिंदुओं के लिए तीर्थ स्थल बन गया। मंदिर में वर्तमान में मंदिर में पूजा अर्चना का कार्य गढ़वाल के तीन पुजारी करते हैं। मंदिर की एक अलग कमेटी भी बनी है। मंदिर की बावड़ी को लेकर मान्यता है कि यहां निसंतान दंपती पूजा अर्चना करे तो संतान प्राप्ति होती है।

ऐसे हुआ था हादसा —

14 अगस्त 2023 को सावन के आखरी सोमवार की सुबह लोग शिव बावड़ी मंदिर में भगवान शिव के दर्शनों के लिए पहुंचे थे. सुबह करीब 7 बजे एडवांस स्टडी से एक जलजला आया और समरहिल की सड़क, लोवर समरहिल की सड़क, अंग्रेजों का बनाया हुआ रेलवे ब्रिज और शिव बावड़ी मंदिर को अपने साथ बहा कर ले गया. भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचे 20 लोगों को भी यह जलजला अपने साथ बहा कर ले गया. 11 दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 20 शवों को यहां से बाहर निकाला गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *