PRTC बस हादसे में आयी बड़ी अपडेट, हो गयी शि*नाख्त !

PRTC बस हादसे में आयी बड़ी अपडेट, हो गयी शि*नाख्त !

https://fb.watch/lMWpy57PzD/

बीती 9 जुलाई को सात मील के पास ब्यास नदी के किनारे मिले अज्ञात श*व की शिनाख्त हो गई है। यह श*व चंडीगढ़ से मनाली पहुंची पंजाब रोडवेज की बस के चालाक का है। वहीं बस का परिचालक अभी भी ला*पता है। इस शव की शि*नाख्त सबसे पहले पीआरटीसी के अधिकारियों ने की। जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई। वहीं पुलिस ने श*व का पोस्टमार्टम करवाकर श*व परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस अपने तय रूट के अनुसार 8 जुलाई की दोपहर को चंडीगढ़ से मनाली के लिए रवाना हुई थी। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा कि 8 और 9 जुलाई की मध्यरात्रि को यह बस मनाली पहुंची होगी। इस समय पूरे प्रदेश सहित मनाली में भी भारी बारिश हो रही थी। ऐसा भी अंदेशा जताया जा रहा है कि यहां पहुंचने के बाद चालक ने बस को मनाली में पार्किंग में लगा दिया। जिसके बाद भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में आई बाढ़ से पीआरटीसी की यह बस भी बह गई और साथ ही इस बस को मनाली से चंडीगढ़ पहुंचाने वाला चालक भी ब्यास की लहरों में ब*ह गया।

9 जुलाई की सुबह यह शव पंडोह डैम से होते हुए सात मील के पास ब्यास नदी के तेज बहाव से खेतों में जा पहुंचा। स्थानीय लोगों ने खेतों में जैसे ही श*व को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पंडोह चौकी को दी। पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए इस श*व को शि*नाख्त के लिए जोनल अस्पताल के श*व गृह में पहुंचाया। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मृ*तक की पहचान 43 वर्षीय सतगुर सिंह के रूप में हुई हैं जो कि जिला संगरूर पंजाब रहने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *