हिमाचल में इस माह ले सकेंगे अगस्त का राशन कोटा, जानें पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश में राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। सितम्बर के राशन के उपभोक्ता अगस्त का राशन भी ले सकेंगे। दरअसल जो लोग अगस्त महीने में डिपुओं से सस्ता राशन नहीं ले पाए हैं, वह सितंबर के कोटे के साथ अगस्त महीने का राशन भी ले सकेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने शुक्रवार को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दे कि हिमाचल के बाढ़ प्रभावित व जनजातीय क्षेत्र में लोगों ने सस्ता राशन नहीं लिया है। हिमाचल में 20 फीसदी ऐसे उपभोक्ता हैं, जो खराब मौसम की वजह से डिपो नहीं पहुंच पाए थे।हिमाचल में अमूमन पिछला कोटा लैप्स हो जाता है, क्योंकि डिपोधारक पुराना कोटा नहीं उठाते हैं। लेकिन अब वह राशन लैप्स नहीं होगा। बल्कि इस महीने के कोटे के साथ आप अगस्त महीने के कोटे को भी ले सकते है।

वहीँ प्रदेश सरकार ने केवाईसी कराने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब राशनकार्ड उपभोक्ता 30 सितंबर तक केवाईसी करवा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *