जम्मू कश्मीर में सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर

जम्मू कश्मीर में सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर

army-killed-three-terrorists-in-jammu-and-kashmir

जम्मू कश्मीर में सेना ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर किया है । बताया जा रहा है कि सेना के जवानों को बुधवार सुबह उधमपुर के खंडरा टॉप के जंगलों में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दोपहर 12.50 बजे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की। करीब चार घंटे चले एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

सीजफायर का उल्लंघन–

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 10-11 सितंबर की रात 2:35 बजे पाकिस्तानी जवानों ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन भी किया है । जवाब में BSF के जवानों ने भी फायरिंग की। गोलीबारी में BSF का एक जवान घायल हो गया है . जवाबी एक्शन में पाकिस्तान को हुए नुकसान की अभी जानकारी नहीं है। घटना के बाद BSF के जवान बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की पहले फेज की वोटिंग होनी है। इससे सात दिन पहले उधमपर में एनकाउंटर और सीजफायर का उल्लघंन हुआ है। लिहाजा सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *