संसद में बोले अमित शाह, राजद्रोह कानून खत्म, मॉब लिंचिंग में मौत की सजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में तीन विधेयक एक साथ लेकर आये। जिसमें इन तीन विधेयक में एक है इंडियन पीनल कोड, एक है क्रिमिनल प्रोसीजर कोड, तीसरा है इंडियन एविडेंस कोड। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में भारतीय संहिता सुरक्षा विधेयक 2023 पेश किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मॉब लिंचिंग के मामलों में मौत की सजा का प्रावधान करेगा. साथ ही केंद्र राजद्रोह कानून पूरी तरह से खत्म कर देगा।

इन तीन विधेयकों में पहला इंडियन पीनल कोड 1860 की जगह, अब भारतीय न्याय संहिता 2023 होगा. वहीँ क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 प्रस्थापित होगी और इंडियन एविडेंट एक्ट, 1872 की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम प्रस्थापित होगा.

अमित शाह ने लोकसभा में यह भी कहा कि- सजा का अनुपात 90% से ऊपर ले जाना है. इसीलिए वह एक महत्वपूर्ण प्रावधान लेकर आये हैं वो यह है कि जिन धाराओं में 7 साल या उससे अधिक जेल की सजा का प्रावधान है, उन सभी मामलों में फॉरेंसिक टीम का अपराध स्थल पर जाना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *