हिमाचल में जो लोग घर बनाना चाहते है उनके लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल ACC सीमेंट कंपनी ने प्रदेश के कई ज़िलों में सीमेंट के दाम कम कर दिए हैं। कंपनी ने सीमेंट में 10 से 20 रुपये प्रति बैग कम कर दिए हैं। इसका मुख्य कारण बाजार में मौजूद अन्य सीमेंट कंपनियों से प्रतिस्पर्धा सीमेंट के दाम कम होना बताया बताया जा रहा है। इसके अलावा सरिया भी प्रति क्विंटल 200 रुपये सस्ता हुआ है। सीमेंट और सरिया सस्ता होने से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं बरसात शुरू होते ही ईंटों के दाम बढ़ने से भवन निर्माण करने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। दो हजार ईंटों पर दो हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जो छह हजार ईंटों का ट्रक पहले 52 हजार रुपये में मिलता था, वह अब 55 हजार रुपये में मिलने लगा है।
बरसात के मौसम में नई ईंटें नहीं बनती हैं। जबकि पुरानी बनी ईंटों का नुकसान बारिश में ज्यादा होता है। इस कारण दाम बढ़े हैं। डीलरों की मानें तो ACC सीमेंट कंपनी की ओर से कुछ क्लस्टरों पर दाम कम किए गए हैं। बिलासपुर जिले के दधोल के डीलर पवन बरूर ने कहा कि पिछले हफ्ते ACC सीमेंट सस्ता हुआ है। पहले एक बैग का दाम 440 से 450 रुपये था जो अब 420 से 430 रुपये तक हो गया है। वहीं एसीसी गोल्ड का दाम एक हफ्ता पहले 490 रुपये था, वह अब 470 से 480 रुपये हो गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट का दाम प्रति बैग 430 रुपये है।
