आर्य स्कूल के 8 छात्र मैरिट सूची में, मैरिट सर्टिफिकेट्स से नवाजे..

आर्य स्कूल के 8 छात्र मैरिट सूची में, मैरिट सर्टिफिकेट्स से नवाजे

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा सत्र 2022-23 में ली गई दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम की मैरिट सूची में आने वाले आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के मेधावी छात्रों को वीरवार को मैरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की मुख्याध्यापिका सीमा शर्मा ने बताया कि सत्र 2022-23 में बोर्ड द्वारा ली गई दसवीं कक्षा के परीक्षा की मैरिट सूची में स्कूल के 08 छात्रों ने अपना स्थान बनाया है।

 

जिसमें आर्यन ने मैरिट सूची में 26 वाँ, मन्नत ने 36 वाँ, वंशिका ने 41 वाँ, वेदांत ने 58 वाँ, पलक ने 60 वाँ, नितिन ने 95 वाँ, आयुष ने 118 वाँ, परीक्षित ने 154 वाँ स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्रबन्धक जोगिन्द्र देव आर्य ने इन मेधावी छात्रों बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी दौरान अधिकतर छात्रों ने यूपीएसी क्लीयर कर सिविल सर्विसिज में जाने के अपने लक्ष्य को भी अध्यापकों के साथ सांझा किया। अध्यापकों ने भी छात्रों को उनके लक्ष्यों की प्राप्ति हेतू शुभकामनाएं दीं और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *