मंडी जिला के नाचन में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौ*त, 4 घा*यल

मंडी जिला के नाचन में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौ*त, 4 घा*यल

मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत और 4 लोग घायल हो गए हैं। हादसा बीती देर रात नाचन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिड़ी के कुशला गांव में पेश आया है। हादसे में एक बोलेरो गाड़ी सड़क मार्ग से लुढ़क कर करीब 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है। सभी लोग एक ही क्षेत्र के रहने वाले थे और मंडी जनपद आराध्य देव कमरूनाग के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसे में घायलों का उपचार श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात को हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से तहसीलदार वेद प्रकाश और डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार अपनी टीमों सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों व मृतकों को गाड़ी से बाहर निकाला। अंधेरा होने के कारण बचाव दल को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा और बचाव कार्य शुक्रवार सुबह करीब दो बजे तक चला। इसके उपरांत सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर लाया गया जहां दोपहर बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए गए हैं। वही मामले में मंडी पुलिस द्वारा एक बड़ा खुलासा करते हुए जानकारी दी गई है कि हादसे के समय गाड़ी को चलाने वाला चालक दिव्यांग था और उसे लाइसेंस जारी करने को लेकर भी पुलिस द्वारा जांच अमल में लाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार नाचन विधानसभा क्षेत्र के डोलधार गांव के ग्रामीण वीरवार को कमरूनाग दर्शन के लिए बोलेरो गाड़ीमें सवार होकर गए थे। लेकिन देर रात घीड़ी के कुशला के पास जब गाड़ी लिंक रोड से नीचे उतर रही थी उसी दौरान चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *