शिमला में 22 वर्षीय की एक लड़की ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। लड़की शिमला में ब्यूटी पॉर्लर में जॉब करती थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शिमला के कसुम्पटी स्थित अपने घर पर अकेली थी। पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया गया। मृतका लड़की कुल्लू के दलाश की रहने वाली थी।
एएसपी रमेश शर्मा ने कहा कि पुलिस को इसकी सूचना मिली और जानकारी के मुताबिक मृतका पंथाघाटी स्थित ब्यूटी पार्लर में कार्य करती थी जब मृतका ब्यूटी पॉर्लर नहीं आई तो उसके साथ काम करने वाली महिला कर्मी उसके कमरे गई। दरवाजा खोला गया तो देखा की वह कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन उसे फंदे से उतारा गया और साथ लगते तेंजिंग अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह कुल्लू के दलाश के रहने वाली है। शव को पॉर्स्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।उसके बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा।घटना स्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नही मिला है।
