हरोली विधानसभा में बढ़ा आम आदमी पार्टी का कुनबा

हिमाचल प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों में चहल-पहल तेज हो गई है आम आदमी पार्टी ने भी हिमाचल प्रदेश में अपना कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है ऊंना की हरोली विधानसभा से आज आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर एक दर्जन के करीब लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है आप पार्टी के नेता सतिंद तोमर की अगुवाई में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और इस कार्यक्रम में आप पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी शामिल हुए और उन्होंने एक दर्जन के करीब  नए लोगों को टोपी और पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई संगठन के नेता सतिंद तोमर की माने तो हिमाचल प्रदेश में लगातार आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उनकी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं इसी कड़ी में आज हरोली विधानसभा से एक दर्जन के करीब लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में और कई नए चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले हैं केयोके हिमाचल की जनता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियां से प्रभावित है और उनके साथ जुड़ रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *