सोलन अस्पताल में फिर से लगना आरम्भ हुआ बूस्टर डोज़

हिमाचल प्रदेश वैक्सीन को लेकर हमेशा अव्वल रहा है यहां पर वैक्सीन की वेस्टेज भी बेहद कम दर्ज की गई  है. जिसकी वजह से  स्वास्थ्य विभाग ने हिमाचल का नाम देश में  रौशन किया था। जिसका सबसे बड़ा कारण है  यहां वैक्सीन लगाने को लेकर प्रदेश के नागरिक  बेहद जागरूक हैं  .अब करीबन सभी ने दूसरी डोज़ लगा चुके है।  वही अब सोलन शहर वासी तीसरी डोज़  लगाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।  पहले यहां पर तीसरी डोज़  लगाने के लिए शहर के नागरिकों को नालागढ़ जाना पड़ रहा था।  लेकिन अब यह तीसरी डोज़  सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में ही लग रही है।  गौरतलब यह है कि यह वैक्सीन पूर्ण रूप से  निशुल्क कर दी गई है।  जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।  फिलहाल आज पहला दिन था इसलिए ज्यादा बूस्टर डोज़ लगाने वाले लोगों की संख्या कम थी जो निकट भविष्य में बहुत अधिक बढ़ सकती है।
स्थानीय नागरिकों अनुपम भल्ला और महिला  ने बूस्टर डोज़ लगाने के बाद  कहा कि वैक्सीन  को लेकर लोगों में भारी जोश देखने को  मिल रहा है। उन्होंने बताया कि  वह कोरोना वैक्सीन काफी समय से लगाना चाहते थे।  लेकिन वैक्सीन लगाने का  केंद्र केवल  नालागढ़ था।  जिसकी वजह से वह वहां पर नहीं जा पा रहे थे लेकिन अब खुशी की बात यह है कि सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में ही यह वैक्सीन लगाई जा रही है।  जो बिल्कुल निशुल्क है।  इसलिए वह अस्पताल में वैक्सीन लगाने के लिए आए है। उन्होंने इस कदम के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया और सभी से आग्रह किया कि वह बूस्टर डोज़ अवश्य लगवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *