नशे को लेकर लगातार चर्चाओं में रहने वाले हमीरपुर को नशे से दूर रखने के लिए सोमवार के दिन शहर में नशा जागरूकता रैली निकाली गई। महिलाओं ने अपने हाथों में नशे से दूरी बनाए रखने के स्लोगन की तख्तियां उठाकर नशे के दुष्प्रभाव बताए। रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि नशे से दूर ही रहे। वही कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा ने भी लोगों से आवाहन किया कि नशे की आदत को तुरंत छोड़ दें। उन्होंने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि नशे की लत में ना पड़े। नशा समाज के लिए अत्यंत घातक है।
नवीन शर्मा ने कहा कि वह महिला मंडलों के कार्यक्रमों में भी जाकर शिरकत कर चुके हैं तथा उस दौरान भी नशे से दूर रहने की अपील लोगों से की गई है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी उन्होंने लोगों को यह शपथ दिलवाई की नशे से दूरी बना कर रखेंगे तथा दूसरे लोगों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि वे लगभग 40 पंचायतों में जाकर नशे को अपने जीवन में ना लाने की शपथ दिलवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नशा एक धीमा जहर है तथा यह मानव जीवन के लिए हानिकारक है। नशे से हमारा समाज प्रभावित होता है । अच्छे समाज के निर्माण तथा संचालन के लिए अवश्य है कि नशे का प्रचलन बंद हो।
महिलाओं ने रैली निकाल कर दिया नशे से दूर रहने का संदेश
