भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बिलासपुर सदर मंडल का सम्मेलन मंडी मानवा में आयोजित किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए हिमाचल की जयराम सरकार ने कई योजनाएं चलाई है। और उनकी समस्याएं जानने के मकसद से सम्मेलन का आयोजन किया गया है ताकि इस वर्ग का आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक स्तर का विकास हो सके। हिमाचल प्रदेश में हर विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने में इस वर्ग का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के बीते साढ़े चार साल से अधिक के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के दम पर नवम्बर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अनुसूचित जाति वर्ग दुबारा भाजपा की सरकार बनाने में अहम रोल अदा करेगा। साल 2017 के विधानसभा चुनाव से ज्यादा सीटें जीताकर भाजपा सरकार के मिशन रिपीट के सपने को साकार करेगा
सम्मेलन के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन, सदर विधायक सुभाष ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं सम्मेलन में पहुंचने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र कश्यप का स्वागत किया जिसके बाद दीप प्रज्वलित करने के बाद विधायक सुभाष ठाकुर ने वीरेंद्र कश्यप का पहाडी टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
