हिमाचल प्रदेश में साल 2022 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी है वही लगातार कांग्रेस और भाजपा के नेता भी लोगों के बीच जाकर जनसंवाद कर रहे हैं वहीं आज निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी सोलन जिला के कुम्हारहट्टी पहुंची, इस दौरान जहां नेताओं ने अपनी अपनी बात उनके सामने रखी वहीं दूसरी तरफ प्रतिभा सिंह ने भी एकजुटता का साथ काम करने का संदेश दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार चुनावों में बड़े नेताओं के आशीर्वाद से नहीं जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस अपना टिकट आवंटन करेगी। उन्होंने कहा कि वे लगातार जनता के बीच जाकर उनसे भी पूछ रहे हैं कि आखिर किस नेता को टिकट दिया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार सर्वे करा रही है वही सर्वे के आधार पर टिकट दिया जाएगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सीमा में रहकर ही हर बात कही ना जाने किन नेताओं ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है,उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कौन नेता इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के 5 साल का कार्यकाल पूरी तरह से विफल रहा है,कांग्रेस ने हमेशा से प्रदेश में विकास करने की राजनीति की है वही उसी के नाम पर हमेशा चुनाव में लड़ते आए है।
प्रतिभा ने कहा कि साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस सच्चाई के आधार पर चुनाव लड़ेगी,उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर जनता के बीच जाकर जनता से एक और मौका मांग रहे हैं, उन्होंने कहा कि जनता भी जानती है कि प्रदेश में विकास किसने किया है,प्रतिभा ने कहा कि जयराम ठाकुर कांग्रेस द्वारा किए गए कामों को अपना बताकर वोट मांग रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा एक बार फिर अगर जयराम ठाकुर को सीएम चेहरा घोषित करती है तो उससे कांग्रेस की सत्ता वापसी की राह आसान होगी,उन्होंने कहा कि जहां भी संगठन में बदलाव करके उसे मजबूत करने की जरूरत होगी उसे भी जरूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और वे खुद समय-समय पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
