बैजनाथ सिविल अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएं

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य की दृष्टि से विकास होने के कई दावे किए जाते हैं | नई सरकार आने के बाद से भी इसी तरह के दावे और परिवर्तन की बातें लगातार की जा रही, लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही नज़र आ रही है | प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सरकारी अस्पतालों की बात की जाए तो लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है और यदि कहीं सुविधाएं हैं भी तो वहां मात्र खानापूर्ति की जा रही है।  और इसका उदाहरण मिलता है कांगड़ा के बैजनाथ सिविल अस्पताल में, यहाँ पर मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है |

दरअसल मरीजों को मिलने वाले खाने को लेकर उनके परिजनों ने शिकायत की है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में खाना मिल रहा है, लेकिन वह खाने के लायक नहीं है। कहना ऐसा है कि यदि मरीज़ वह खाना खाएंगे तो उनकी सेहत सुधरने के बजाए और खराब हो जाए।

शिकायत भी कर चुके परिजन

खाना सही नहीं मिलने की शिकायत मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की शिकायत बुक में भी दर्ज की है। तीमारदारों का कहना है कि मरीजों को दिया रहा खाना ठीक नहीं है। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने भी खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े  किए है | उनका कहना है कि दोपहर को मिलने वाली दाल पानी की तरह होती है और चावल भी कच्चे होते है। सुबह ब्रेकफास्ट में जो दूध दिया जा रहा है, वह भी काफी पतला होता है, जैसे दूध से ज्याद पानी हो। उनका कहना है कि जब वह इस बारे में खाना देने वालों से पूछते हैं तो वे गुस्सा करते है और उनके द्वारा अच्छा व्यवहार देखने को नहीं मिलता ।

आउटसोर्स के माध्यम से मिलता खाना

आपको बता दें कि अस्पताल में दिए मरीजों को दिए जा रहे  भोजन के लिए आउटसोर्स के माध्यम से टेंडर किया गया है, जो रोजाना सुबह, दोपहर और रात को अस्पताल में दाखिल मरीजों को खाना देते हैं। वहीँ अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। अगर मरीजों के परिजनों ने शिकायत बुक में खाने की शिकायत दर्ज की होगी, तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *