बेमौसम हो रही ओलावृष्टि और बारिश ने बढ़ाई किसान-बागवानों की परेशानी

हिमाचल प्रदेश में बेमौसम हो रही बारिश की वजह से किसान-बागवान परेशान है. बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फसलों को खासा नुकसान हो रहा है. जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव किशोरीलाल ने बताया कि वे मौसम हो रही बारिश के चलते किसान-बागवानों के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी. उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आह्वान करेंगे कि किसान-बागवानों को हो रहे नुकसान की भरपाई की जा सके. उन्होंने कहा कि देश के साथ प्रदेश में भी कुदरत का कहर बरस रहा है. ऊंचाई वाले इलाकों में सेब बागवानों को काफी नुकसान हुआ है. वहीं, मैदानी इलाकों में गेहूं की फसल काली पड़ गई है. इसके अलावा निचले इलाकों में आम की फसल को भी नुकसान हो रहा है.
आपको बता दे कि किसान-बागवान साल भर अपनी फसल पर मेहनत करते हैं, लेकिन बेमौसम हो रही ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है. ऐसे में सरकार अगर किसान-बागवानों को मुआवजा देती है, तो इससे इन्हें खासी राहत मिलेगी. मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा है कि उन्होंने कांगड़ा के जिला उपायुक्त को भी फील्ड पर जाकर नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *