बांग्लादेश-जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच ,IND-PAK मुकाबला से कम नही

ऑस्ट्रेलिया में चल रही टी -20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर भारत पाक मैच जैसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच रविवार को खेले गए मैच में जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। 11 बना भी लिए, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट गिरे और जिम्बाब्वे हार गई।

दोनों टीमें डगआउट में चली गईं, लेकिन रोमांच खत्म नहीं हुआ था। मैच रेफरी ने आखिरी गेंद को नो बॉल दे दिया, क्योंकि बांग्लादेश के विकेटकीपर नूरुल हसन ने विकेट के आगे से गेंद पकड़ी और जिम्बाब्वे के बैटर को स्टंप किया। लेकिन, किस्मत का इतना साथ मिलने के बावजूद जिम्बाब्वे हार गई। मोसदैक ने आखिरी गेंद भी खाली करा दी और कोई रन नहीं दिया। जिम्बाब्वे 3 रन से हारी।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए हैं। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 147 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शान्तो (71) ने अर्धशतक जमाया। जबकि अफीफ हुसैन ने 29, शाकिब अल हसन ने 23 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मुजरबानी और नागरवा को 2-2 विकेट मिले। विलियम्स-सिकंदर को एक-एक विकेट मिले।

जिम्बाब्वे की ओर से सीन विलियम्स ने 71 रनों की पारी खेली। लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।तस्कीन अहमद को तीसरा विकेट मिला। मुस्तैक और मुश्तफिजुर रहमान ने 2 विकेट लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *