हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले का बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच धूमधाम से शुभारम्भ हो गया | मेले के शुभारंभ के उपलक्ष्य पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोगों ने काफी संख्या में भाग लिया | वहीं इस मेले का शुभांरभ मंडलायुक्त मंडी राख़िल काहलों ने बैल पूजन और खूंडा गाडकर किया |
वहीं मेले की शुरुआत लक्ष्मी नारायण मंदिर से लुहनु मैदान स्थित मेला स्थल तक शोभा यात्रा निकाली गई | जिसमें पूर्व विधायकों सहित प्रशासनिक अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया | इसके बाद मेला स्थल पर कुंठा गाड़ने, बैल पूजन व झंडा चढ़ाने की प्रथा के साथ ही मेले का आगाज़ हुआ | जिसके बाद राखिल काहलों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनियां भी देखी | वहीं लोगों में भी मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और बरसात के दौरान भी महिलाएं छाता लेकर कार्यक्रम स्थल पर बैठी नजर आईं | वहीं राखिल काहलों ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति को संजोय रखने में अहम भूमिका अदा करते हैं और मेलों के दौरान जहां लोग एक दूसरे से मिलकर आपसी भाईचारे को बढ़ाने का काम करते हैं तो दूसरी ओर विभागों द्वारा लगने वाली प्रदर्शनियों के जरिये जनता को विभिन्न उत्पादों व योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने का भी एक मंच मिल जाता है | गौरतलब है कि सात दिनों तक चलने वाले इस नलवाड़ी मेले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा तो वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुखु 23 मार्च की शाम को मेले का समापन करेंगे |
