दिल्ली में  शराब घोटाले पर स्टिंग,अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति से लूटा दिल्ली: गणेश दत्त

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने नई शराब नीति को लेकर दिल्ली के सीएम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल जो नई शराब नीति लेकर आए हैं उसमे हजारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। ये किसी से छुपा नहीं है। दिल्ली के सीएम ने नई शराब नीति लाकर जनता के टैक्स के पैसों को बर्बाद किया है। 
गणेश दत्त ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने कहा था कि देखो अगर कोई भ्रष्टाचार करे तो आप उसका स्टिंग कर लेना, उसकी रिकॉर्डिंग कर लेना और हमें भेज देन , हम सच दिखा देंगे। नई शराब नीति से जो लूट मची हुई थी उसका आज खुलासा हुआ है। Lइसके बाद आज यह स्टिंग सामने आया है इसमें दिल्ली सरकार की असलियत सामने आ गई है। इस स्टिंग से केजरीवाल सरकार एक्सपोज हो गई है। शराब घोटाले के आरोपी नंबर 13 सनी मारवाह के पिता कुलविंदर मारवाह के इस वीडियो ने केजरीवाल और सिसोदिया के हर झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। कल्पना कीजिए कि दोनों ने शराब माफियाओं और बिचौलियों से कितना काला धन इकट्ठा किया होगा? स्टिंग में दिख रहा शख्स आबकारी मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में 13 नंबर के आरोपी शनि मारवाह के पिता कुलविंदर मारवाह हैं। स्टिंग में कुलविंदर कहते हैं इस काम में 80 फीसदी प्रॉफिट का गेम है । यानी 1 रु .के माल में 80 पैसे हमारे होते हैं , सिर्फ 20 पैसे का माल होता है। तो फिर एक के साथ एक देने में हमें डर क्या है। यह स्टिंग ऑपरेशन पब्लिक डोमेन में है। यह सबूत है कि कमीशन के चलते राजस्व को भारी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *