यदि आप ट्रैन में सफर करना चाहते है तो ट्रैन के यह रूल्स जानना आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है तो चलिए जानते है ट्रेन में सफर करने के कुछ रूल्स |
1. अब टीटी के भरोसे नहीं रहेंगे वेटिंग टिकट वाले रेल यात्री | जी हाँ, ट्रेन में वेटिंग लिस्ट के यात्री जल्दी ही चार्ट बनने के बाद आसानी से यह पता कर सकेंगे कि किस श्रेणी की बोगी में कितनी सीटें खाली हैं। खाली सीटों की सूची यात्रियों को मोबाइल पर देने के लिए IRCTC की साइट में नया फीचर जोड़ने की प्रोसेस शुरू हो रही है। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक 3 महीने में यह व्यवस्था शुरू हो सकती है।
2. रेलवे नियम के मुताबिक TTTTE को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ट्रेन का टिकट चेक करने का अधिकार है. अगर कोई यात्री सुबह से ही सफर कर रहा है तो उसे रात 10 बजे के बाद नहीं जगाया जा सकता. हालांकि, अगर कोई यात्री रात 10 बजे के बाद ट्रेन में चढ़ता है तो TTE को यह अधिकार है कि उसका टिकट चेक कर लिया जाए.
3 . ट्रेन में आपकी रिजर्व सीट सिर्फ दो स्टॉप तक ही सुरक्षित रहती है. अगर आप इसके बाद भी अपनी सीट पर नहीं पहुंचते हैं तो TTE उसे किसी अन्य यात्री को अलॉट कर सकता है. इसका मतलब हुआ कि आपने जिस बोर्डिंग स्टेशन से रिजर्वेशन कराया है, उसके अगले दो स्टॉप यानी दो स्टेशन अथवा 1 घंटे तक आपकी सीट TTE किसी और को आवंटित नहीं कर सकता है.
4 रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार नए-नए सिस्टम अपडेट कर रहा है. हाल में ही रेलवे ने अलार्म सुविधा भी शुरू की है. इसके तहत आपका निर्धारित स्टेशन आने से पहले रेलवे आपको अलार्म के जरिये जानकारी देगा.
