जिला कांगड़ा पुलिस बिगड़ैल बाइक चालकों के खिलाफ कसेगी शिकंजा

जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में लंबे समय से बिगड़ैल बाइक चालक बैखोफ होकर तेज गति से अपनी बाइक को दौड़ाते देखे जा सकते थे | वहीं अब कांगड़ा पुलिस ने इन बिगड़ैल बाइक चालकों के खिलाफ शिकंजा कसने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है | बताते चले कि कुछ बाइक चालक हेलमेट पर कैमरा फिट कर के ब्लॉग बनाते है और तेज गति से अपनी बाइक को भी सड़कों पर दौड़ाते और स्टंट करते है | ऐसे बाइक चालकों को अब पुलिस कड़ा सबक सिखाने वाली है | यह बिगड़ैल बाइक चालक ना सिर्फ अपने आप को बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे है |

वहीं जिला कांगड़ा पुलिस प्रमुख शालिनी अग्निहोत्री ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने भी ओवरस्पीडिंग और रेश ड्राइविंग की शिकायत पहले भी पुलिस के पास की हुई थी | इसी के मद्देनजर पुलिस द्वारा एक टीम का गठन किया जाएगा | यह टीम विभिन्न जगहों पर या फिर जिस समय यह बिगड़ैल बाइक चालक सड़कों पर स्टंट करते है, उनकी पुलिस द्वारा मोनिटरिंग की जाएगी और इन बाइकर्स पर रेश और लापरवाही से वाहन चलाने की जो धाराएं हैं उनके तहत करवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *