खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बिलासपुर पहुंच कर जिला वासियों को दी नई सौगात ,103 करोड लागत का पूल मंज़ूर

बिलासपुर 
 
राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग आज बिलासपुर पहुंच कर जिला वासियों को नए सौगात दिए  और पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला बिलासपुर के औहर क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी पुल की योजना स्वीकृत हुई है। जिस पर लगभग 103 करोड रुपए खर्च होंगे। इस पुल के बनने से बिलासपुर के सदर घुमारवीं और झंडूता विधानसभा क्षेत्रों के लगभग 2 लाख  लोग लाभान्वित होंगे। धनराशि सीआईआरएफ से स्वीकृत हुई है।
उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध बना तो उस समय इस क्षेत्र में बना पुल पानी में समा गया था और काफी समय से लोगों की मांग थी कि पुल का निर्माण किया जाए। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इनके प्रयास से यह धनराशि स्वीकृत हुई है और जल्द सतलुज पर पुल बनकर तैयार होगा जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। इस पुल को बन जाने से  कंदरोर के पुल की लोड कम होगा  वहीं पर सामरिक दृष्टि से भी यह पुल अहम साबित होगा। इस पुल के निर्माण हो जाने  के बाद दोनों तरफ के लोगों को आर और पार का विकास होगा और उन्हें आर्थिक लाभ भी मिलेगा। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला महासचिव स्वदेश ठाकुर भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *