क्रिकेटर शुभमन  गिल इशारों इशारों में कबूल किया अपने रिलेशनशिप को, पढ़िए कौन है 

ऐसा लगता है क्रिकेट और बॉलीवुड एक दूसरे के बिना अधूरे हैं , ग्राउंड पर तेज गेंदबाजों को छक्के छुड़ाने वाले भारतीय क्रिकेटर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों पर क्लीन बोल्ड  हो जाते हैं। अभिनेत्रियों के हाथ थामने वालों की लम्बी लिस्ट है। हरभजन सिंह गीता बसरा ,जहीर खाना सागरिका घटगे ,नवाब पटौदी और शर्मीला टैगोर जैसे कई नाम है। और अब इस लिस्ट में नए नाम जुड़ने की आशंका है। नेटीजेंस के माने तो नवाब पटौदी की पोती और एक्टर सैफ खान की लाड़ली सारा अली खान क्रिकेटर शुभमन  गिल को डेट कर रही है। शुभमन गिल ने एक पंजाबी टॉक शो पर अपने रिश्तें को लेकर हिंट दिया है । जिसके वजह से क्रिकेट और बॉलीवुड की ख़बरें, सुर्ख़ियों में बन गई। 

सारा दा सारा सच बोल दिया

पॉपुलर पंजाबी चैट शो ‘दिल दीयां गल्लां’ में शुभमन से पूछा गया, ‘बॉलीवुड की सबसे फिट फीमेल एक्ट्रेस कौन है?’ शुभमन ने तुरंत सारा का नाम लिया। फिर उनसे पूछा गया, ‘क्या वो सारा को डेट कर रहे हैं?’ इस पर शुभमन ने कहा, ‘शायद’। उसके बाद जब शुभमन से पूछा गया, ‘सारा का सारा सच बताइए’। तो क्रिकेटर ने शरमाते हुए कहा, ‘सारा दा सारा सच बोल दिया। शायद हां, शायद नहीं।’ सारा और शुभमन को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सारा फ्लाइट में कुछ फैंस के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ रही थीं। सारा के बगल वाली सीट पर शुभमन दिख रहे थे। वहीं कुछ दिन पहले उन्हें मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते देखा गया था। इसके अलावा उन्हें दिल्ली के एक होटल के बाहर भी स्पॉट किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *