कैसा रहेगा आज आपका दिन, क्लिक करें और जानें

8 अप्रैल 2023

मेष | Aries
विदेश यात्रा संबंधी योजना के लिए काम से जुड़े लोगों के साथ चर्चा करनी होगी। शुरुआत में पैसों की समस्या हो सकती है, लेकिन काम आगे बढ़ेगा। ये यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। जिस प्रकार से आपके द्वारा प्रयत्न किए जा रहे हैं, उसी प्रकार से लाभ होगा। करियर से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले रिस्क का अवलोकन जरूर करें। दो अलग व्यक्तित्व वाले लोग एक-दूसरे के लिए आकर्षण महसूस करेंगे। पुरानी बीमारी ठीक करने के लिए जो प्रयत्न आपके द्वारा किए जा रहे हैं, उन्हें जारी रखना होगा, तभी समस्या जड़ से दूर हो सकती है।

वृष | Taurus
हर एक बात पर बारीकी से ध्यान दें। अकेलेपन की भावना की वजह से आप अधिकतर समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। सकारात्मक विचारों से लक्ष्य के लिए खुद को प्रेरित बनाए रखना संभव हो सकता है। पुरानी बातों का विचार न करें। वर्तमान में कार्यक्षमता भले ही कम नजर आ रही है, लेकिन इस बात में सकारात्मक बदलाव जल्दी ही दिख सकता है। काम से जुड़ी बातों के लिए लचीलापन रखना होगा। अभी के समय में जो भी जिम्मेदारियां प्राप्त हो रही हैं, उन्हें निभाने की कोशिश करें। मनचाहा काम जल्द ही मिलेगा। हर एक बात का ठीक से अवलोकन करने के बाद ही पार्टनर्स विवाह संबंधी बातों की चर्चा कर पाएंगे। सिर दर्द और उल्टी की तकलीफ हो सकती है।

मिथुन | Gemini
पारिवारिक बंधनों की वजह से नकारात्मक महसूस हो सकता है। जिस व्यक्ति के साथ बातचीत करना चाहते हैं, वह नहीं हो पाएगी। जिन बातों से संबंधित परिणामों का डर आपको सताता है। खुद में सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करें। करियर से जुड़ा बड़ा निर्णय लेते समय परिवार के लोग विरोध कर सकते हैं। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाए रखें। तभी इस निर्णय पर अमल करना आपके लिए संभव होगा। रिलेशनशिप संबंधी निर्णय को अमल में लाने से पहले पार्टनर की अपेक्षाएं और उनके निर्णय को समझना होगा। मानसिक तनाव रह सकता है।

कर्क | Cancer
प्रयत्न करने के बाद अपेक्षा के अनुसार फल न मिलने से क्रोध बढ़ सकता है। लोगों के साथ बातचीत करते समय क्रोध और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखने की कोशिश करें। जब तक सोच में बदलाव नहीं होता है, तब तक किसी भी बड़े निर्णय को अमल में लाने की हड़बड़ी न करें। अपने कार्यक्षेत्र में काम प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक लाभ मिल सकता है। रिलेशनशिप में बदलाव नजर आएगा। अभी जो बातें मन के विरुद्ध हो रही हैं, उन पर ध्यान दें, नकारात्मकता से बचें। गलत खानपान की वजह से सेहत न बिगड़े, इस बात का ध्यान रखें।

सिंह | Leo
परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने से नई जानकारी मिलेगी, इस कारण अभी तक परिवार के लोगों के लिए जो नकारात्मक विचार थे, वह बदलने लगेंगे। अन्य लोगों की परिस्थिति समझने की कोशिश करें। अभी के समय में आप केवल पारिवारिक बातों को सुधारने पर ध्यान देंगे। पैसों की आवक भले ही सीमित हो, लेकिन चिंता का कारण नहीं होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को नया काम शुरू करने से पहले दस्तावेज संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता है। किसी व्यक्ति के लिए आपको आकर्षण महसूस हो सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति की सेहत की चिंता हो सकती है। बदलते वातावरण की वजह से ही दिक्कत हो सकती है, इस बात का ध्यान रखें।

कन्या | Virgo
अपनी समस्याओं के साथ अन्य लोगों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी, लेकिन किसी व्यक्ति को मदद करने से पहले उनकी सोच को जानना जरूरी है। जो लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखते हैं, उनकी मदद करते रहें। खुद होकर दूसरों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश में आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। अपने कार्यक्षेत्र की ट्रेनिंग से नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लाभ हो सकता है। पार्टनर और घर के लोगों में जो विवाद चल रहा है, उसे दूर करने के लिए आपको प्रयत्न करने होंगे। लो बीपी या खून संबंधी तकलीफ हो सकती है।

तुला | Libra
अपनी गलतियों से सीखें और वर्तमान में बदलाव करने की कोशिश करें। आर्थिक समस्या किस कारण हो रही है, इस बात का ठीक से अवलोकन करें। लोगों पर निर्भरता न रखें। रिश्ते सुधारने की कोशिश करनी होगी। अपने काम की महत्वपूर्ण स्किल्स पर ध्यान देते रहें। पार्टनर में जिस बदलाव की अपेक्षा रखते हैं, वह बदलाव खुद में भी लाना होगा। पैर पर सूजन महसूस होगी।

वृश्चिक | Scorpio
किसी बड़ी समस्या का समाधान भले ही प्राप्त न हो, लेकिन समस्या क्यों है, इस बात की वजह मालूम होने से सही दिशा में प्रयास कर पाएंगे। धीरे-धीरे आपकी समस्याओं के जवाब प्राप्त हो रहे हैं। इस कारण विचारों में और व्यक्तित्व में बदलाव नजर आएगा। जो आपके वर्तमान को सुधारने के लिए सही साबित होगा। लोगों के द्वारा प्राप्त हुई प्रशंसा की वजह से आपको प्रेरित महसूस होगा और अपने काम का विस्तार करने के लिए विचार किया जा सकता है।
रिलेशनशिप से जुड़ी किसी भी दिक्कत को दूर करने के लिए आपसी संवाद बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। इंफेक्शन की तकलीफ हो सकती है।

धनु | Sagittarius
कमजोरियां और गलतियां कोई आपके खिलाफ इस्तेमाल कर सकता है। खुद को कमजोर न समझें। परिस्थिति का डटकर सामना करने की आवश्यकता है। नुकसान दायक परिस्थिति नहीं है, इसलिए लोगों के गलत व्यवहार को बढ़ावा न दें, इस बात का ध्यान रखें। दूसरों की गलतियों के कारण आपका नुकसान हो सकता है। जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों से तुरंत मदद मांग लें। पार्टनर की निष्ठा के लिए सवाल उत्पन्न होंगे जो आपको बेचैन कर सकते हैं। शुगर के कारण कमजोरी और चक्कर की तकलीफ होगी, साथ में दिनभर निराशा हो सकता है।

मकर | Capricorn
आपकी दुविधाएं और भी बढ़ती हुई नजर आएगी। लोगों की समस्याओं के बारे में विचार न करें। अन्य लोगों की समस्या के बारे में विचार करके आप खुद को निराश बना रहे हैं। साथ में अपने लिए नकारात्मकता बढ़ा रहे हैं। यदि आपकी क्षमता है तो लोगों की मदद करें, वर्ना न करें। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को बढ़ती हुई कंपटीशन की वजह से तनाव हो सकता है। प्रतिस्पर्धी के द्वारा तकलीफ होने की संभावना बन रही है। रिलेशनशिप में स्थिरता आने में वक्त लगेगा। हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से मानसिक अवस्था बिगड़ सकती है।

कुंभ | Aquarius
किसी एक बात पर न टिके रहने से चंचलता बढ़ेगी और अन्य लोग भी आपके काम को गंभीरता से नहीं लेंगे। समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके विचार सही दिशा में हैं, लेकिन अपेक्षाएं बड़ी होने से दिक्कत हो सकती है। काम संबंधी आइडियाज प्राप्त होंगे। एक वक्त पर एक ही बात पर ध्यान देने की कोशिश करनी होगी। पार्टनर की वजह से समस्याओं का समाधान मिल सकता है। गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ेगी।

मीन | Pisces
वर्तमान परिस्थिति में बदलाव करने के लिए आपके द्वारा पैसा खर्च किया जाएगा। गलत तरीके से प्रयत्न न करें। वर्ना बाद में पछतावा हो सकता है। समस्याओं के मुख्य कारण पर ध्यान देने की आवश्यकता है और हर एक समस्या का समाधान केवल पैसों के जरिए ही प्राप्त हो, ये जरूरी नहीं है। परिस्थिति को अन्य लोगों के नजरिए से समझने की कोशिश करें। किए गए प्रयत्न की वजह से काम के लिए सकारात्मक लगेगा। यदि रिलेशनशिप अपेक्षा के अनुसार आगे नहीं बढ़ रहा है तो पार्टनर्स इस बात पर चर्चा करें। कमर दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *