हमीरपुर।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर सरकारी अवकाश के चलते शुक्रवार को भी दिन भर खुला रहा।फर्स्ट राउंड में जो छात्र सिलेक्ट हुए हैं, उनकी एडमिशन का दौर संस्थानों में चल रहा है। हमीरपुर आईटीआई में 163 छात्रों का चयन हुआ है। इनमें से अभी तक 45 छात्रों ने ही शुक्रवार दोपहर तक एडमिशन ली है। एडमिशन लेने का अंतिम दिन शनिवार तक है छात्र शनिवार दोपहर दो बजे से पहले एडमिशन ले सकते हैं।
संस्थान में मेरिट लिस्ट छात्रों के पहले मूल दस्तावेज चेक किए जाएंगे उसके बाद छात्रों को एडमिशन दी जाएगी। सीटें खाली रह जाने पर उन्हें दूसरी मेरिट लिस्ट के जरिए भरा जाएगा। दूसरी मेरिट लिस्ट 23 अगस्त को लगाई जाएगी। दूसरी मेरिट के छात्र 27 अगस्त तक दिए गए संस्थानों में एडमिशन ले सकेंगेंं। उसके बाद भी अगर सीटें खाली रहती हैं, तो उन्हें स्पॉट एडमिशन के जरिए भरा जाएगा।
