एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम आज आमने सामने होंगी ,शाम  7:30 बजे से लाइव प्रसारण 

UAE में चल रही टी-20 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 10 महीने के लंबे अंतराल के बाद आज एक दूसरे के आमने सामने होंगी।एशिया कप ग्रुप ए के तहत होने वाला यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। भारतीय टीम अपनी टी-20 वर्ल्ड कप में हुई हार की बदला लेने के लिए अच्छा मौका है। बता दे कि इसी मैदान पर भारत पाक के बीच 24 अक्तूबर 2021 को टी-20 वर्ल्ड कप का मैच हुआ था और भारत को पाक ने 10 विकेट से करारी मात दी थी।आज की मैच भारत के लिए हिसाब बराबरी के मौके जैसा है।

एशिया कप की बात करें पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 2014 के बाद कोई मैच नहीं जीत पाई है। पाकिस्तान को 2016 के टूर्नामेंट में एक बार तो वहीं, 2018 एशिया कप में दो बार भारत से हार का सामना करना पड़ा था। ओवरऑल एशिया कप में रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने पाक के खिलाफ 14 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है। वहीं, पड़ोसी मुल्क की टीम को 5 मैच में जीत मिली है। एक मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था।

भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में एशिया कप में खिताबी हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। दो बार के मौजूदा चैंपियन भारत ने एशिया कप 2016 में एक तो वहीं 2018 में पाकिस्तान को दो बार हराया था।

एशिया कप में भारत का प्रदर्शन बाहुबली जैसा है। भारत 7 बार एशिया कप का विजेता रहा है, जबकि 3 बार वह उपविजेता रहा है। वहीं पाकिस्तान ने 2 बार खिताब जीता है। 2008 से अब तक दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने हो चुकी हैं, हर बार जिस टीम ने टारगेट का पीछा किया, वही विजेता बनी।

बता दे कि शनिवार से शुरू हुई एशिया कप में पहले ही दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में अफगानिस्तान की टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 105 रन ही बना सकी। जिसे अफगानिस्तान ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर ही हासिल कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *