अब और न हो तिरंगे का अपमान

हर घर तिंरगा मुहीम के तहत लोगों द्वारा अपने घरों पर झंडे लगाये गए थे लेकिन लंबा  समय बीत जाने के बाद भी जगह जगह अभी भी तिरंगा  न उतारे जाने की खबरें लगातार देखने को मिल रही है  इसी कड़ी में हमीरपुर में भी तिरंगे झंडे के अनजाने में हो रहे आपमान की घटनाएं सामने आ रही हैं । तिरंगे झंडे को अभी तक न उतारने और उसके अनजाने में ही हो रहे अपमान को लेकर हमीरपुर जिला के प्रमुख समाजसेवी एवं उपभोक्ता संगठन के मुख्य संरक्षक एडवोकेट सुशील शर्मा ने लोगों को सचेेत किया है।
आज हमीरपुर में एडवोकेट सुशील शर्मा ने कहा कि गत वर्ष 15 अगस्त को देश भर में हर घर झंडा मुहिम चलाई गई थी, जिसके चलते बहुत से लोगों ने अपने घरों की छतों पर देश आन के प्रतीक तिरंगेे को लगाया था, लेकिन देखने में आ रहा है कि इतने महीने बीत जाने के उपरांत भी लोेगों ने तिरंगे  को सम्मानपूर्वक नहीं उतारा है। कई जगह फटे हुए और पुराने हो चुके झंडे देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनजाने में ही लोग तिरंगे का अपमान कर रहे हैं जबकि तिरंगा हमारी देश की अस्मिता से जुड़ा हुआ है तथा इसका सम्मान करना हम सबका फर्ज है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों से तिरंगे को सम्मान उतार दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *