गमझुन पेयजल योजना जोकि ग्राम डनाई में गम्बर खड्ड के साथ बोरबेल करके बनाई गई है। हरिपुर व जाडली पंचायतों के गम्बरपुल, कण्डला, कण्डलु, स्नोग, उपरली स्नोग, डनाई, टुटुआ, खेरी, घाघर, अलोवरा, गमझुन, मझार, हरडी दल, मोलू कोल्थी,सुराला कोल्थी, कनेता कोल्थी, थाना पांडा,तालड़, ग्रोनघाटी आदि गांवों सहित ग्रोनघाटी मिडल स्कूल, गमझुन मिडल स्कूल, गम्बर पुल प्राइमरी स्कूल, वेटनरी डिस्पेंसरी गम्बरपुल व ग्रोनघाटी, सहित पटवार घर गमझुन व एक बालवाड़ी स्कूल को इस पेय जल स्कीम से पेयजल आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों के अनुसार इस योजना पर उपरोक्त गावों के करीब 450 पेयजल कनेक्शन है व हजारों की आबादी गमझुन पेयजल योजना से लाभ ले रही है। जल शक्ति विभाग द्वारा यंहा पर दो तीन बोरबेलो से पानी उठा कर पेयजल भंडारण करके पेयजल लिफ्ट करके जाडली व हरिपुर पंचायतों के दर्जनों गावं के लोगो व पालतु पशुओं की प्यास बुझा रही है,परन्तु इस स्कीम के किये गए बोर से महज 50 से 100 मीटर की दूरी पर किसी ग्रामीण ने निजी बोर करवा लिया है व पंचायत से इस को आरम्भ करने की अनुमति मांगी है।इस नए बोर के शुरू होने से लोगो को पुराने बोर जो जल शक्ति विभाग द्वारा करवाये गए है के सूखने या जल स्तर कम होने की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने इस बारे में अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग मंडल सोलन व ग्राम पंचायत प्रधान जाडली को इस बोरबेल को आरम्भ न करवाने बारे शिकायत पत्र दिया है, ताकि जलशक्ति विभाग द्वारा करवाये गए बोरबेल में पानी की कमी न हो व हजारों लोगों को पेयजल आपूर्ति करने वाली इस योजना में भविष्य में भी पानी की आपूर्ति जारी रहे।
जल शक्ति विभाग द्वारा बनाई गई कमेटी के प्रधान रूपराम व उपप्रधान गणेश ने बातचीत में बताया कि इस नए हुए बोर की अनुमति पंचायत व विभाग उक्त व्यक्ति को न दे, जिससे विभाग की योजना पर इसका असर न पड़ सके।
