‘हम नहीं देंगे टोल’ स्थानीय लोगों की आवाज़ बुलंद

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/6109750539103615

कीरतपुर से नेरचौक तक बन रहे फोरलेन के तहत जिला बिलासपुर में स्थापित किए गए टोल बैरियरों पर स्थानीय लोगों ने छूट देने की मांग की है। इसी को लेकर जिला परिषद सदस्य बिलासपुर हिमाचल के प्रवेश द्वार पर स्थापित किए गए टोल बैरियर गरामौडा पहुंचे और यह मांग रखी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मान सिंह धीमान का कहना था कि मई महीने में इस फोरलेन का उदघाटन किया जाना है। लेकिन इन टोल बैरियरों पर 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहन चालकों को छूट मिलनी चाहिए। क्योंकि उनका दिन में कई बार टोल के इस पार तो कभी उस पार आना जाना है।  वहीं इस मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रोमिला बसु ने बताया कि बैरियरों के निकट रहने वाले लोगों की इन बैरियरों पर पर्ची नहीं लगनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग रखी कि एन एच आई से मिलकर जल्द ही इस समस्या का निराकरण किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *