https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/189541920517632
समय के साथ आम जनमानस में यह भावना घर कर गई है कि निजी विद्यालय सरकारी स्कूलों से अधिक श्रेष्ठ हैं तथा उनके परिणाम भी सरकारी स्कूलों से कहीं बेहतर आता है। इसी अवधारणा के चलते आजकल अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने की बजाए महंगे स्कूलों में भेजना पसंद करते हैं चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। निजी स्कूलों की तरफ अभिभावकों की अंधी दौड ने सरकारी स्कूलों मेें छात्रों की संख्या न के बराबर कर दी है। लेकिन इस विकट परिस्थिति में भी कुछ सरकारी स्कूल ऐसे हैं जो निजी स्कूलों को न केवल कडी टक्कर दे रहे हैं बल्कि प्रदेश और देश में नाम कमाकर निजि स्कूलों के मुकाबले कहीं आगे निकल गए है। अध्यापकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लग्न ने इन स्कूलों को हर क्षेत्र में आगे रखकर अपना लोहा मनवाया है। इन्हीं विद्यालयों में से एक है, राजकीय उच्च विद्यालय, गुलेला जो कि हमीरपुर जिला के ग्र्रामीण क्षेत्र में स्थित है। इस विद्यालय के छात्र शिक्षा व अन्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा की अदभुुत छाप न केवल जिला बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी छोडकर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम उंचा कर रहे हैं। इस विद्यालय ने ग्रीण स्कूल कार्यक्रम में जहां गोल्ड पार्टनर अवार्ड हासिल किया है वहीं विद्यालय के छात्र-छात्रों ने विज्ञान के क्षेत्र में भी अपने माॅडल्स प्रदर्शित कर एक सोलर एनर्जी के विभिन्न महत्वों को उभारा है। इस तरह की उपलब्धियों पर निजी स्कूलांे का ही हक माना जा रहा है लेकिन गुलेला स्कूल के विद्यार्थियों ने लोगों की इस अवधारना को गलत साबित किया है। गत वर्ष इस स्कूल को सेंटर फाॅर र्साइंस एंड एनवायरमैंट नई दिल्ली द्वारा न केवल ग्रीन स्कूल अवार्ड से सम्मानित ही नहीं किया गया बल्कि इस स्कूल की अध्यापिका पूर्णिमा कुमारी को ग्रीन स्कूल का राष्ट्रीय स्तर पर एम्बैसडर भी बनाया गया। ग्रीन स्कूल में वर्षा जल संग्रहण, परिसर में पौधारोपन, सोलर उपकरणों के प्रयोग, कचरे से धन की अवधारण, विद्यालय परिसरक का सांेदर्यीकरण इसमें शामिल है। स्कूल के ही कुछ छात्रों ने खेल-कूद प्रतियोगिता में जिला व राज्य स्तर पर पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस स्कूल की उपलब्धियों के कारण ही क्षेत्र के अभिभावकों ने इस स्कूल की तरफ अपना रूख किया है।
प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपने स्कूल का नाम रोश कर चुकी छात्रा शिवाली शर्मा ने बताया कि ग्रीन स्कूल के लिए उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया जा चुका है तथा कोरोना के समय में उन्होंने एक सर्वे रिपोर्ट तैयार की थी। इसके साथ ही उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमैंट का प्रोजैक्ट तैयार किया जो कि सभी को बहुत पसंद आया। उन्होंने बताया कि उन्हें सोलिड वेस्ट प्लास्टिक मैनेजमैंट प्रोजैक्ट के लिए बैस्ट इको वारियर का अवार्ड मिला जो कि 25 हजार रूपए था तथा विज्ञान के के लिए इंस्पायर अवार्ड में उन्हें इनोवेटिव आईडिया के लिए 10 हजार रूपए दिए गए।
इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे नन्हें विद्यार्थी आदित्य ने बताया कि उसे इंस्पाय अवार्ड में इनोवेटिव आईडिया के लिए 10 हजार रूपए का इनाम मिला है। उन्होंने बताया कि उन्होेने सौर उर्जा संयत्र से मसालों को गर्म रखने का आईडिया था, जिसके लिए उन्हें 10 हजार रूपए इंस्पायर मानक अवार्ड से मिले हैं।
विद्यालय की अध्यापिका एवं ग्रीन स्कूल की ब्रांड एम्बैस्डर पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि गत वर्ष गुलेला स्कूल को सीएचसी दिल्ली द्वारा ग्रीन स्कूल घोषित किया गया तथा इस वर्ष भी इसे ग्रीन स्कूल घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक आॅडिट प्रोग्राम होता है, जिसमें 6 सैक्शन रहते हैं, जैसे हवा, पानी,, लैड, वेस्ट और एनर्जी का आॅडिट किया जाता है। उन्होंने बताया कि वे लगभग आठ साल से इन आॅडिट से जुडी हुई थी तथा पिछले दो सालों से उन्हें इसका ब्रांड एम्बैस्डर बनाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इनके छात्र पिछले आठ साल से इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हो रहे हैं तथा उनके आडिया राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक जा रहे हंै। उन्होंने बताया कि काफी छात्र जो हैं गरीब पृष्ठभूमि से हैं लेकिन उनमें एक जज़्बा है कि उन्होंने कुछ कर दिखाना है।
विद्यालय के मुख्याध्यापक प्रकाश ठाकुर ने बताया कि ग्रीन स्कूल प्रौजैक्ट में हमारी स्कूल की दो बच्चियों ने दिल्ली में भी राज्य का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि इंस्पायर अवार्ड में हमारे विद्यालय के पिछले दो-तीन साल से बच्चे चयनित होते आ रहे है। उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय की अध्यापिका पूर्णिमा को ग्रीन स्कूल का राष्ट्र स्तरीय ब्रांड एम्बैस्डर भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों से उनके स्कूल की प्रबंधन समिति उच्च विद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल कर रही है। उन्होंने बताया कि चिल्डृन साईंस कांग्रेस और खेलों में इस विद्यालय के छात्र लगातार प्रतिनिधित्व कर रहे है।
