सोलन में भाजपा कार्यालय में एनजीओ प्रकोष्ट की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं बैठक की अध्यक्षता मंडल संयोजक कुलदीप ठाकुर ने की।इस मौके पर मंडल के सदस्यों ने बैठक में बढ़चढ़ कर भाग लिया। सुनील ठाकुर ने आने वाले चुनावों में भाजपा को मजबूत करने के लिए सदस्यों के साथ रणनीति तैयार की और सदस्यों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं के बारे में आवश्यक जानकारी भी दी । इस मौके पर भाजपा कार्यकरिणी सदस्य राजेश कश्यप ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और आने वाले समय में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जयराम सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए दर्जनों कल्याणकारी चलाई। जिसकी वजह से आज प्रदेश में प्रत्येक वर्ग उनसे संतुष्ट नज़र आ रहा है। यही वजह है कि भाजपा प्रदेश में रीपीट करने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज बैठक में चर्चा की गई कि पार्टी को सोलन में और मजबूत कैसे करना है। इसको लेकर सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई उनसे सुझाव भी लिए गए। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों को प्रदेश तथा केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई ताकि वह यह महत्वपूर्ण योजनाएं जन जन तक पहुंचा सके।
