हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण आज सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू हो गया है और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिसके कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल 2023 का यह पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण है जिसे मिश्रित सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है।
यह सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण प्रशांत महासागर, चीन, अमेरिका, मलेशिया, जापान, सिंगापुर, थाईलैंड सहित कई देशों में दिखाई देगा।साल के पहले सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य मेष राशि में विराजमान होंगे इसलिए मेष राशि वालों को विशेष लाभ होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य की उच्च राशि मेष होने से इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा।
वृषभ राशि वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण काफी अच्छा रहने वाला है। आय बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी। मिथुन राशि वालों को पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपकी राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। धनु के जातकों को अपने करियर में तरक्की मिलेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य या चंद्र ग्रहण लगता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। इस ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव चार राशि वालों को सावधान रहना पड़ता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक मेष, सिंह, धनु और मकर राशि वालों को ज्यादा सतर्क रहना होगा। इनको सेहत संबंधित समस्याएं आ सकती है और धन हानि की संभावना है। वाद-विवाद बढ़ सकते हैं।
