हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है जिला बिलासपुर की ऊंची पहाड़ी पर स्थित श्री नैना देवी मंदिर में भी आज सुबह से ही तेज बरसात गहरी धुंध और ठंडी तेज हवाओं का दौर जारी है | मौसम इस तेज बरसात के कारण इतना ठंडा हो चुका है कि मानो गर्मी के इस मौसम में पूरी तरह से सर्दी का एहसास हो रहा है | वहीं पर नवरात्र पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम भी लगातार जारी है | स्थानीय लोगों ने फिर से गर्म परिधान के निकाल लिए हैं | और श्रद्धालु भी छाता, या रेनकोट ओढ़ कर माता के दरबार में पहुंच रहे हैं और नवरात्र पूजन कर रहे हैं | इस धार्मिक स्थल पर पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है | जहां पर लगातार रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है वहीं पर आज की तेज बरसात ने मौसम को एकदम ठंडा कर दिया है | लेकिन नवरात्र पूजन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है जबकि दुकानदार इस तेज बारिश से काफी परेशान नजर आए उनका कहना था कि उन्हें कारोबारी के तौर पर काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है |
श्री नैना देवी मंदिर में सुबह से ही तेज बरसात का दौर ज़ारी
