नगर निगम शिमला में मेयर और डिप्टी मेयर का इंतज़ार अब जल्द ही समाप्त होने वाला है | मुख्यमंत्री सुख्विंदर सिंह सुखू ने इसका खुलासा कर दिया है | आपको बता दे कि नगर निगम शिमला में 34 में से 24 सीटें जीत कर करिश्मा करने वाली कांग्रेस ने हाईकमान के साथ चर्चा के बाद अहम पदों के लिए नामों पर सहमति लगभग बना ली है और दोनों बड़े ओहदों में से एक महिला को मिलना तय है।
ये दोनों नाम कौन से होंगे, इसका खुलासा 15 मई को होने वाला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह तारीख तय की है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि मेयर और डिप्टी मेयर का फैसला सभी पार्षदों की सहमति से ही होगा। 15 मई को बुलाई गई इस बैठक में सभी पार्षद मौजूद रहेंगे। उनकी सहमति से मेयर और डिप्टी मेयर का चयन किया जाएगा।
