शिमला में कॉलेज स्टूडेंट ने किया सुसाइड 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहडू में कॉलेज स्टूडेंट एक लड़की ने सुसाइड कर लिया है। उक्त छात्रा ने चूहे मारने वाली दवाई खाकर जीवन लीला समाप्त की। पुलिस के अनुसार, छात्रा मानसिक तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किराए के कमरे में अकेले रहती थी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सूचना मिली कि एक लड़की ने जहर खा लिया है। लड़की को सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया। लड़की ने माैत से पहले पुलिस को बयान दिए कि वह सरस्वती नगर कॉलेज सावड़ा में सेकेंड ईयर में पढ़ती है।

बाजार से खरीदी चूहे मारने की दवाई
पुलिस के अनुसार, लड़की ने अपने बयान में कहा कि वह किराए के कमरे में अकेली रहती थी। मानसिक परेशानी के चलते उसने बाजार से चूहों को मारने की दवाई का पैकेट खरीदा और खा लिया। 30 दिसंबर को उक्त लड़की ने दम तोड़ दिया।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
मृतक छात्रा की पहचान नितिका निवासी पुजारली नंबर-2 के तौर पर हुई है। मृतक छात्रा ने पुलिस को खुद बयान दिए हैं, इसके बावजूद भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। शव का मेडिकल करवाया जा रहा है।

इसके अलावा मृतका के परिजनों से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी। DSP रोहडू चमन लाल का कहना है कि प्राथमिक जांच में मानसिक रूप से परेशान होकर जहर खाने का मामला लग रहा है। फिर भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *