सोलन शहर में अब लोगो को जाम की समस्या से नहीं झूझना पड़ेगा,क्योंकि लोगों की सुविधा के लिए अब शामती बाईपास बनकर तैयार हों चुका है। बाईपास के बनने से सोलन शहर में जाम की समस्या लगभग कम हो जाएगी। वही पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शामती बाईपास का कार्य पूरा होने के बाद उद्घाटन के तैयारियां की जा रही है।
पीडब्ल्यूडी विभाग सोलन के अधिशासी अभियंता अरविंद शर्मा ने बताया कि शामती बाईपास का कार्य पूरा हो चुका है अब इसके उद्घाटन को लेकर तैयारियां की जा रही है, जैसे ही इसका उद्घाटन हो जाएगा, उसके बाद यह लोगों की सुविधा के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोलन राजगढ़ बाईपास के बनने से सोलन शहर में जाम की स्थिति थोड़ी कम होगी वही जो बड़ी गाड़ियां शहर के भीतर जाती थी उन्हें यहां से आने जाने में आसानी होगी।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ और कुम्हारहट्टी की तरफ से आने वाली गाड़ियां सीधे ही बाईपास से होकर राजगढ़ की ओर जा सकती है,बता दें कि बाईपास का काम लगभग 3 वर्षों से चला हुआ था लेकिन अब उसका कार्य पूरा हो चुका है वहीं इसके बनने से सोलन शहर में जाम की स्थिति को भी कम किया जा सकेगा।
