शराब की बोतल देखकर फिसल गया चोर,लाखों की चोरी कर के घर पर ही सो गया

 Mandi : चोरी करके बिना मेहनत माल उड़ा जाने वालों को मानो किसी का डर ही नहीं होता। वे दुकान-घर, चौक-चौराहे कहीं से भी सामान लेकर फरार हो जाते हैं और कई बार तो सीसीटीवी को भी चकमा देने के लिए उनके पास ट्रिक होती है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला स्थित सुंदरनगर शहर में एक चोर शराब के लत की वजह से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि चोर ने एक घर पर डाका मारा और घर से 5.27 लाख की चोरी की , लेकिन घर में रखी अंग्रेजी शराब की बोतल ने उसके कदम को रोक दिए, फिर क्या चोर शराब पीकर भुल गया कि वह चोर है और  वहीं सो गया। जब उसके नींद खुली तो पता चला कि वह पकड़ा गया है। 

मामला सोमवार दोपहर के वक्त बीबीएमबी में नजदीक फायर स्टेशन के पास स्थित एक मकान में किसी को न पाकर नेपाली मूल का चोर चोरी करने घुसा था। मकान मालिक अपने काम से घर से बाहर गए थे। चोर ने मौका पाकर पूरे घर में रखे कीमती सोने के गहनों सहित जिनकी लागत पांच लाख रुपये है सहित 27 हजार रुपये नकद और कुछ कीमती सामान चुरा लिया। चोर ने दो बैगों में सारा सामान भरा था। इसी दौरा उसकी नजर घर में रखी अंग्रेजी शराब जैक डेनियल्स व अन्य बोतलों पर पड़ी। शराब पीने की आदत से मजबूर चोर खुद को रोक नहीं पाया और घर के किचन के अंदर रखे काजू बादाम के साथ पूरी बोतल पी गया। शराब पीने के कारण उसे नींद आ गया और वहीं सो गया। जैसे ही मकान मालिक घर आए तो उन्होंने मकान का दरवाजा खुला देखा और जब अंदर गए तो अंदर सामान बिखरा हुआ था और एक व्यक्ति वहीं पड़ा था। वह समझ गए कि यह चोर है और शराब पीने के कारण सो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *