प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने के लिए वीरवार को हमीरपुर में रोजगार मेला आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के 6 जिलों से करीब 5000 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया देश की नामी कंपनियों ने यहां इंटरव्यू कर युवाओं को जॉब ऑफर की अपनी तरह का पहला बड़ा रोजगार मेला यहां जिला प्रशासन और श्रम विभाग द्वारा आयोजित किया गया ।
उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे और आगामी मेलों के दौरान विभिन्न कौशल विकास से संबंधित कंपनियों को भी बुलाया जाएगा गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के द्वारा हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की दृष्टि से रोजगार मेलों को प्राथमिकता दी जा रही है जिला प्रशासन हमीरपुर में इस पहल के तहत इस रोजगार मेले को आयोजित किया है और युवाओं को घर द्वार पर ही देश की नामी कंपनियों में रोजगार मुहैया करवाने का अवसर प्रदान किया है ।
आठवीं या दसवीं पास युवा हों या आईटीआई, पॉलीटेक्निक और फार्मा के डिप्लोमाधारक। या फिर बीएससी, बीए, बीकॉम, बीटैक अथवा एमबीए की डिग्री करने वाले उच्च शिक्षा प्राप्त युवा। इन सबके लिए सलासी स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में आयोजित रोजगार मेला एक बहुत बड़ा अवसर साबित हुआ। रोजगार मेले में लगभग 30 बड़ी कंपनियां जिनमें इंडोराम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मोर्पेन लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, एमवीएम इंडस्ट्रीज, डाबर इंडिया, सिप्ला, प्रॉक्टर एंड गैंबल, लिगेसी फूड्स, टेक महेंद्रा, जस्ट डायल, प्लैनेट स्पार्क, लावा मोबाइल, क्वैस शामिल रही।
रोजगार मेले में नौकरी पाने के लिए पहुंचे दीपक ने बताया कि रोजगार मेले में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है प्रदेश सरकार की युवाओं को नौकरी देने की पहल काफी सराहनीय है देश की के बड़ी कंपनियां यहां नौकरी देने के लिए पहुंची है जो युवाओं के लिए काफी मददगार साबित हुई है।
