हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव के कारण 22 दिसंबर से होने वाले शीतकालीन सत्र को स्थगित कर दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के सभी महत्वपूर्ण बैठकों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। मुख़्यमंत्री की आज प्रधानमंत्री से पहले टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव,शीतकालीन सत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण बैठकें स्थगित
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मुख़्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव आये हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम था,लेकिन उससे पहले हुए कोरोना टेस्ट में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। उनके सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। जिसके कारण 22 दिसंबर से होने वाले शीतकालीन सत्र व महत्वपूर्ण बैठकों को स्थगित दिया गया है।
उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को धर्मशाला में आभार रैली में भी मुख्यमंत्री भाग नही लेंगे।उन्होंने कहा कि 22 से 24 दिसंबर को निर्धारित सत्र स्थगित है अब नई निर्धारित समय पर सत्र का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि अभी मुख़्यमंत्री दिल्ली में क्वारेंटिंन रहेंगे उसके बाद उनकी निर्धारित समय के बाद स्वास्थ्य जांच होगी। उन्होंने कहा कि प्रोटेम स्पीकर चंदर कुमार की शपथ आज शाम 5:30 बजे निर्धारित समय पर ही होगी।
