प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, अमेरिकी फर्म ‘द मॉर्निंग कंसल्ट ने जारी की दुनिया के नेताओं की अप्रूवल रेटिंग 

  अमेरिका के डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘द मॉर्निंग कंसल्ट’ के एक सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। द मॉर्निंग कंसल्ट की  अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित दुनिया के टॉप लीडरों को पीछे छोड़ दिया है। बता दे कि इस अमेरिकी फर्म की सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दो साल से लगातार टॉप पर बने हुए हैं। सर्वे में PM मोदी की अप्रूवल रेटिंग 75% है।

इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 41% की रेटिंग के साथ 11वें नंबर पर हैं। पिछली बार वे छठवें नंबर पर थे। वहीं ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन इस बार 10वें से 20वें स्थान पर खिसक गए।

रिपोर्ट में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्‍ट्रपति आंद्रेस मेनुएल लोपेज ओब्राडोर रहे, जिन्हें 63% लोगों ने वोट किया। वहीं, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस हैं, जिन्हें 58% लोगों ने पसंद किया। यह सर्वे इस साल 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच किया गया था।

मोदी इस रेटिंग लिस्ट में पिछले दो साल से लगातार टॉप पर बने हुए हैं। जनवरी में कराए गए पिछले सर्वे में भी पीएम मोदी की लोकप्रियता सबसे ज्यादा थी। इसी साल 13 से 19 जनवरी के बीच 71% लोगों की पसंद के साथ पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने थे। सितंबर 2021 में मोदी को फिर से सबसे चर्चित और लोकप्रिय नेता का दर्जा मिला था। इससे पहले मई 2020 में 84% लोकप्रियता के साथ सूची में पहला स्थान हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *