प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव के पद से निष्कासित किए जाने से निराश  सौरभ कटोच ने बिना नोटिस दिए ही पद से मुक्त हुए 

हमीरपुर
प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव के पद से निष्कासित किए जाने को युवा कांग्रेस नेता सौरभ कटोच ने बिना नोटिस दिए ही पद से मुक्त करने की बात कही है। पत्रकार वार्ता के दौरान सौरभ कटोच ने कहा कि बिना बताए और नोटिस दिए बिना ही संगठन से बाहर निकाला है जोकि गलत है। कटोच ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संविधान को अच्छे से पढना चाहिए क्योंकि एक तरफा कार्रवाई  करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं और आगे भी बिना पद के कांग्रेस पार्टी के लिए काम करूंगा।

सौरभ कटोच ने कहा कि एनएसयूआई छात्र संगठन से ही कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। और कभी पद की लालसा नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि अब चुनावों के समय में कांग्रेस पार्टी के लिए दिन रात काम किया जाएगा ताकि प्रदेश में कांग्रेस सता सीन हो।

सौरभ कटोच ने कहा कि अगर सुझाव देना अनुशासनहीनता लगता है तो  इन लोगों को खुद समझना चाहिए कि वह कितने अनुशासन में रह कर काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बैनर के तले अपने लिए टिकट मांगने का ही काम रह गया है और बाकी प्रदेश के युवाओं से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि निष्कासन के बाद पूरे प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं के फोन और मैसेज आ रहे है और अब जल्द ही कांग्रेस हाईकमान से इस विषय में बात की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *