पहाड़ी से फिसला खाई में गिरा, सुबह पुलिस को मिला इस हाल में

धर्मशाला से साढ़े तीन हजार फीट की ऊंचाई पर हिमानी चामुंडा ट्रैक पर एक हादसा पेश आया है | जिसमें 59 साल के विनय कुमार की मौत हो गयी है | जानकारी के अनुसार विनय कुमार अपने सगे भाई वीरेंद्र कुमार के साथ हिमानी चामुंडा टॉप देवी चामुंडा के प्राचीन मंदिर में देवी दर्शनों के लिये गया था | वहीँ दोनों भाई वापसी के दौरान अंधेरा होने के चलते जंगल में रास्ता भटक गये थे, इसी बीच घने जंगल में रात के अंधेरे में विनय का पैर चट्टान से टकराया और नीचे जंगल की गहरी खाई में लुढ़क गया | गहरी खाई में गिरने से विनय की मौके पर ही मौत हो गई |

जिसके बाद दूसरे भाई वीरेंद्र ने नीचे आकर स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी | उसके बाद रेस्कयू के लिये पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिये रवाना हुए और मौके से एसडीआरएफ ने विनय कुमार का शव बरामद किया | फिलहाल पुलिस ने सीरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *