नलवाड़ी मेले की शान बने हिमाचल के व्यंजन

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/2321133338056437

हिमाचल के स्वादिष्ट व्यंजन बिलासपुर के नलबाड़ी मेले की शान बने हुये है | जहां एक ओर बिलासपुर का नलवाड़ी मेला कुश्ती के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी अलग पहचान बना चुका है वहीं दूसरी ओर नलवाड़ी मेले में हिमाचल के स्वादिष्ट व्यंजन भी मेले की शान बने हुये है | तो अगर आप भी बिलासपुर के नलवाड़ी मेले में आ रहे हैं तो आप हिमाचली स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त जरूर उठाएं |

कुल्लू से आई विजय लक्ष्मी ने बताया कि वह पिछले लगभग 10, 11 सालों से बिलासपुर के नलबाड़ी मेला में आती है और उसके द्वारा बनाए जा रहे गरमा गरम सिडू को लोग बहुत पसंद करते है | इसके साथ ही उन्होने बताया कि यह एक हेल्दी व्यंजन है जिसमें पूरी तरह से अखरोट सोयाबीन और अन्य हिमाचली मसाले डाले जाते हैं |

इसके अलावा मंडी से आए सोनू ने बताया कि उनके मोमोस का स्टाल हर वर्ष नलबाड़ी मेले में लगाता है और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट मोमो यहां पर बनाए जाते हैं |

जबकि बिलासपुर के स्थानीय दुकानदार ने बताया कि वह बिलासपुर के मशहूर पकौड़ा जलेबी का स्टोल लगाते है जिसका लोगों में काफी क्रेज है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *