धामण में 2 किलो 603 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

जिला कुल्लू में नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए कुल्लू पुलिस की टीम ने हरियाणा के चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के धामण पुल के समीप सैंज पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है और आरोपी के कब्जे से 2 किलो 603 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में ले लिया है और अब एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैंज पुलिस की टीम इलाके की गश्त कर रही थी। उसी दौरान धामण पुल की और से एक टैक्सी आती हुई नजर आई। पुलिस ने जब टैक्सी की जांच की तो उसमें यह चरस बरामद की गई। वहीं पुलिस ने टैक्सी में बैठे हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संजू, निवासी करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चरस को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी से यह पूछताछ की जा रही है कि बंजार घाटी में वह कहां से यह चरस खरीद कर लाया था और आगे किसे बेचने के लिए जा रहा था। वहीं बीते दिनों भी पुलिस के द्वारा हेरोइन व चरस के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ में उनसे कुछ अहम जानकारियां मिली है। उस पर भी कुल्लू पुलिस की टीम के द्वारा कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *