https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/6609406572421039
H3N2 इंफलियूंजा वायरस प्रदेश में दस्तक देने लग गया है, जिसको लेकर हिमाचल सरकार ने स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट रहने के दिशा-निर्देश जारी कर रखे हैं, इसी कड़ी में प्रदेश के सबसे बड़े जनपद कांगड़ा में भी हैल्थ महकमा अलर्ट हो गया है | इसके लिये बाकायदा कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील शर्मा ने कांगड़ा के तमाम बीएमओ और सीएचसी, पीएचससी के प्रभारी डॉक्टर्स को इस वायरस को लेकर अलर्ट रहने की गाइडलाइंस भी जारी कर दी है | डॉक्टर सुशील ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है कि वो इस तरह के वायरस के लक्षण की जांच करें और दवाइयों का स्टॉक अपने पास रखें ताकि अगर यहां ये वायरस फैलता है तो स्थिती नाजुन बिल्कुल भी न हो | उन्होंने कहा कि कोविड और इस वायरस में कोई ज्यादा अंतर नहीं है | कोविड महामारी में दिक्कत बस ये रही कि उससे बचाव के लिये कोई दवाई हमारे पास मौजूद नहीं थी मगर इस तरह के वायरस से बचाव के लिये हमारे पास दवाइयां हैं फिर भी अगर ये वायरस पकड़ में न आये या सुरक्षा न बरती गई तो इसमें भी जान जाने का खतरा बहुत हद तक रहता है | साथ ही उन्होंने कहा कि इस वायरस में भी खांसी, जुखाम, नजला, बुखार और छींके आती हैं |
