चोरो द्वारा गाड़ियां चोरी करने की दहशत सीसीटीवी में कैद

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/3494272267485268

हर रोज लूट पाट, चोरी-चकारी  के बढ़ते  आपराधिक मामलो  की ताज़ा तस्वीर जिला कपूरथला के इम्प्रूमेंट ट्रस्ट ”गांधी एन्क्लेव कॉलोनी” में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है| गांधी एन्क्लेव कॉलोनी कपूरथला के  घरो  में चोरीयां, घर के बाहर खड़ी  गाड़ीयों, मोटर साईक्ल, दो पहिया वाहनो की चोरियो के दर्जनों मामले सामने आ चुके है| जिसकी विडियो कॉलोनी में लगे  सीसीटीवी में कैद हुई है| चोरी के  मामले की कई शिकायते जिला कपूरथला पुलिस थाना मुखी के साथ-साथ डिप्टी कमिशनर जिला कपूरथला के पास भी पहुंची | लेकिन नतीजा यह हुआ कि चोरी की वारदाते  उल्टा और बढ़ गयी !

”गांधी एन्क्लेव कॉलोनी ”कपूरथला क्षेत्र निवासियों ने चोरो  द्वारा चोरी की सीसीटीवी वीडियो फुटेज के साथ  मीडिया में प्रैस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान से  जान-माल की सुरक्षा की मांग उठाई है | वहीं कपूरथला के इम्प्रूमेंट ट्रस्ट की भूमिका पर भी सवाल खड़ा हो गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *