चैत्र नवरात्रि के दौरान भव्य रूप से सजा मां का दरबार

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में कल से माताजी के चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं | इन नवरात्रि के लिए पंजाब की समाज सेवी संस्था के द्वारा माता के दरबार की भव्य सजावट की गई है | नवविवाहित दुल्हन की तरह माता का दरबार सजाया जा रहा है |आपको बता दे कि माँ के चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक चलेंगे जिसमें पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली यूपी बिहार और अन्य प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे | जानकारी देते हुये अतिरिक्त मेला मंदिर अधिकारी विकास वर्मा ने बताया कि माँ के दरबार में मंदिर न्यास और जिला प्रशासन के द्वारा पुख्ता व्यवस्था की जा रही है |

वहीं ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में 22 मार्च से आयोजित हो रहे चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने पूरा कर लेने का दावा किया है इस मौके पर उन्होंने बताया कि 200 होमगार्ड के जवान और 200 पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे चिंतपूर्णी बाजार और मंदिर परिसर में तैनात किए जाएंगे इसके अलावा उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर प्रशासन की ओर से बनाए गए नियमों का पालन करने की अपील की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *