https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/626397225503807
विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को घर द्वार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा | यह बात घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश धर्माणी ने कसारु पंचायत के कठलग गांव में एक भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कही | उन्होंने कहा कि युवाओं को घर द्वार रोजगार देने के लिए विधानसभा क्षेत्र में तीन जगह औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए प्रपोजल तैयार कर भेज दी गई है | जो कि बहुत जल्दी मंजूर होने वाली है | भदरोग में 40 बीगा हटवाड मे100 बीगा तथा जाहडी चैहडी में लगभग 250बीगा भूमि चिन्हित की गई है जिससे कि बेरोजगार युवाओं को घर के नजदीक ही रोजगार मिल सके |
उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को भी दूर करने के लिए विधानसभा क्षेत्र को 5 जोनों में बांटकर 5 बड़ी योजनाएं जल्दी ही बनाई जा रही हैं ताकि हर गांव तक पीने का पानी अच्छी गुणवत्ता तथा सुचारू रूप से पहुंचाया जा सके | उन्होंने कहा कि मैं चुनाव से पहले हर घर में गया तो मैंने यह महसूस किया कि अगर हमारे घर सड़क से नहीं जुड़े हैं तो हमें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए मेरा लक्ष्य यह रहेगा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को सड़क के साथ जोड़ा जाएगा और संपर्क सड़कों का निर्माण किया जाएगा |
