Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

कॉरपोरेट कर्मचारियों को अब नई सरकार से आस ,प्रदेश में 5 हजार सेवानिवृत कर्मचारी कर रहे पेंशन की मांग

1 min read
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न कॉरपोरेट सेक्टर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब नई सरकार से आस है। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी नई सरकार के समक्ष अपनी मांगों को भी रखेंगे। उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश में 5000 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नई सरकार पेंशन का लाभ देगी। इसी मुद्दे को लेकर ढालपुर के रथ मैदान में कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कॉरपोरेट सेक्टर जिला कुल्लू के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र विशिष्ट ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बोर्ड और निगम कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। 2004 तक तो पेंशन सुविधा मिली, लेकिन उसके बाद से पेंशन नहीं मिल रही है। मौके पर कमेटी कुल्लू अध्यक्ष प्रकाश चंद विशिष्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने वर्ष 1999 में बोर्ड और निगमों के कर्मचारियों को पेंशन देने को लेकर नोटिफिकेशन जारी की थी। 2004 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को यह पेंशन सुविधा मिली, लेकिन 2004 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा नहीं मिल रही है। जबकि हिमाचल प्रदेश में बिजली बोर्ड, परिवहन निगम, शिक्षा बोर्ड, नगर निगम जैसे बोर्ड और निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को आज भी पेंशन मिल रही है। लेकिन, पर्यटन निगम सहित 20 ऐसे बोर्ड हैं जिनके कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन सुविधा नहीं मिल रही है। उन्हें सिर्फ EPF से कटे पैसों में से 1000 से 3000 तक मिल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2017 में जयराम ठाकुर ने अपने मेनिफेस्टो में निगम के कर्मचारियों को पेंशन सुविधा देने का वादा किया था, लेकिन निगमों और बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ किए गए वादे को सब भूल गए हैं। वही प्रकाश चंद विशिष्ट ने कहा कि अब नई सरकार के समक्ष भी कर्मचारियों के मुद्दे को रखा जाएगा और उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार उन्हें पेंशन का लाभ जल्द से जल्द प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *